आठ जून को होने वाली भारतीय सैन्य अकादमी की परेड के पूर्वाभ्यास के मद्देनजर शनिवार को प्रेमनगर की तरफ जाने वाला यातायात छह घंटे घंटे डायवर्ट रहेगा। इसी के तहत पुलिस ने शुक्रवार को डायवर्ट प्लान जारी कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि यातायात तड़के पांच बजे से 11 बजे तक रहेगा। इस दौरान आईएमए की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।
यह रहेगा डायवर्ट प्लान
- बल्लूपुर से आने वाले समस्त वाहनों को रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मीठी बैरी के रास्ते प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर भेजा जाएगा।
- प्रेमनगर से शहर की तरफ जाने वाले वाले वाहनों को आईएमए एमटी सेक्शन गेट से डायवर्ट कर रांगणवाला बैरियर से निकाला जाएगा।
- विकासनगर से आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर भेजा जाएगा।
- देहरादून से विकासनगर और हरबर्टपुर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से भेजा जाएगा।
- देहरादून से विकासनगर जाने वाले यातायात को बल्लूपुर से बल्लीवाला, जीएमएम रोड, कमला पैलेस से शिमला बाईपास की तरफ भेजा जाएगा।