फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: इंजीनियर समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेंगे कई राज

Mon, 15 Oct 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगलूरू के इंजीनियर की पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने पर ही महिला की मौत के कारणों का पता लग पाएगा। 

विज्ञापन


कर्नाटक की साईं कृपा संदेश कॉलोनी निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर रामाकृष्णा अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ कुछ दिन पूर्व आईआईटी में अपने भाई प्रोफेसर सुनील कुमार के यहां आए थे। बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में लक्ष्मी की मौत हो गई थी।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी थी। शनिवार को बंगलूरू से मृतका के परिजन रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों ने इस मामले में शनिवार देर शाम पुलिस को तहरीर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को प्रताड़ित करते आ रहे थे

पुलिस ने शनिवार को परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतका के पिता कटारी नारायण निवासी जनशक्तिनगर, जिला अनंतपुर आंध्र प्रदेश की ओर से तहरीर दी गई थी।

कटारी नारायण ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते आ रहे थे। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर पति रामाकृष्णा, जेठ प्रोफेसर सुनील कुमार, जेठानी अर्पणा और सास श्रीदेवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें