पत्नी ने अपने पति की इजाजत के बिना गैरकानूनी तरीके से गर्भपात कराया तो पति ने ऐसा खौफनाक काम किया कि रूह कांप जाए। युवक ने अपनी सास और पत्नी दोनों की इतनी बेरहमी से हत्या की कि पुलिस भी दंग रह गई।
मामला सोमवार का है। लेकिन पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में आरोपी युवक आनंद परवाल पुत्र धर्मपाल निवासी चिरंजीपुर डांडी विकासनगर को मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर देर रात 12 बजे विद्यापीठ मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पत्नी और सास की हत्या की वजह पारिवारिक कलह और सास कोकिला द्वारा बेटी वैशाली उर्फ रानी का अवैध ढंग से गर्भपात करवाना सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पूछ-ताछ में आरोपी ने बताया कि वह मोबाइल की दुकान चलाता है। चार माह पूर्व ही उसने वैशाली उर्फ रानी (18) से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी वैशाली मायके आ गई।