फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की बेटी न्यूयार्क में बनी खास मेहमान, फहराया तिरंगा

Wed, 31 Aug 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मेघना बल्लभ जोशी
विज्ञापन
हाल ही में अटलांटा में आयोजित मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2016 का ताज जीतने वाली दून की मेघना वल्लभ जोशी का जगह-जगह सम्मान किया जा रहा है। इसी क्रम में 21 अगस्त को अमेरिका में आयोजित स्वतंत्रता दिवस की परेड में मेघना ने बतौर विशेष अतिथि भारत का झंडा फहराया।
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से अमेरिका में रह रहीं दून निवासी मेघना बल्लभ जोशी ने अटलांटा में आयोजित मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2016 का खिताब जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया था।

मेघना ने बताया कि इस खिताब के बाद स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में न्यूयार्क में हुई परेड में उन्हें विशेष अतिथि तौर पर आमंत्रित किया गया। परेड में उन्होंने भारत का तिरंगा फहराया। उन्होंने बताया कि देश से बाहर तिरंगा फहराकर वह खुद को बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन भी पहुंचे थे कार्यक्रम में

abhishek bachchan - फोटो : AmarUjala
मेघना ने कहा कि परेड के लिए बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन भी अमेरिका पहुंचे थे। उन्होंने अभिषेक के साथ डिनर किया तो उन्होंने भी मेघना की प्रशंसा की। कार्यक्रम में बाबा राम देव, फेडरेशन ऑफ इंडिया एसोसिएशन के चेयरमैन रमेश पटेल आदि ने हिस्सा लिया। 

सीएम ने दी मेघना को बधाई
मंगलवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी मेघना को मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2016 बनने की बधाई दी। साथ ही जिस तरह से मेघना ने न्यूयार्क में स्वतंत्रता दिवस परेड में शामिल होकर देश के साथ ही उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है, उस पर सीएम ने बेहद खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्रतिभाएं विदेशों में भी बेहद अच्छा काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें