फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने मजाक में दी ऐसी धमकी कि पत्नी ने काट ली अपनी जीभ

Wed, 31 Aug 2016 07:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
रात में बहस के बाद सुबह जब पति ने नाराजगी जताई और छोड़ देने की धमकी दी तो पत्नी ने आत्मग्लानि में जीभ काट दी। आनन-फानन में पति ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


रुद्रपुर के खेड़ा वार्ड नंबर पांच निवासी राम अवतार और सोनम का चार साल पहले विवाह हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। रविवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। इसके बाद सुबह तक दोनों ने एक दूसरे से बात नहीं की।

सोमवार सुबह जब रामअवतार तैयार होकर ऑफिस को निकलने लगा तो उसने सोनम द्वारा रात को की गई बहस पर दुख व्यक्त करते हुए बहुत जल्द ही उसे छोड़ देने की धमकी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कर‌ते हैं एक दूसरे से प्यार

- फोटो : Getty Images
इतना सुनते ही सोनम पति को खोने के डर से सहम गई और सारा दोष अपनी जीभ का बताकर जीभ काट दी। इससे सोनम बुरी तरह लहूलुहान हो गई।

पति ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। राम अवतार का कहना है कि वह दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं। बहस के बाद उसने मजाक में सोनम से उसे छोड़ देने की बात कही थी। इससे डरकर सोनम ने यह कदम उठा लिया।

चाकू के तेज वार से महिला की जीभ पूरी तरह कट गई है। हमने जीभ की सर्जरी कर दी है। फिलहाल महिला कितने दिनों बाद बोल पायेगी यह कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ समय बाद महिला के बोलने की संभावना है।
- डॉ. यतेंद्र सिंह बृजवाल, सर्जन जिला अस्पताल रुद्रपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें