सूचना पर सेलाकुई थाना प्रभारी मोहन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह हाइवे पर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया। करीब पौने घंटे तक हाइवे पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग रहा। मैक्स वाहन में चमोली निवासी चालक विक्रम सिंह रमोला और सेलाकुई निवासी पीके थापा सवार थे। दुर्घटना के दौरान पीके थापा को हाथ में हल्की चोट आई हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि डंपर कंटेनर पर आधा पलटने के साथ बुरी तरह से फंसा हुआ है। डंपर को अलग करने के लिए क्रेन बुलवाई जा रही है। बताया कि डंपर और कटेंनर चालक की पहचान की जा रही है। हादसे में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।