फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती पड़ सकती है भारी: सावधान! गिफ्ट पर दिखे QR कोड तो जल्दबाजी में न करें स्कैन...खाता हो जाएगा खाली

Fri, 16 Feb 2024 10:49 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

जल्दबाजी में की गई एक गलती आप पर भारी पड़ सकती है। आपकी मेहनत की सारी कमाई को एक मिनट में डूबा सकती है। इसलिए अलर्ट रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन
स्कैन क्यूआर कोड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि आपके पास अनजान व्यक्ति ने कोई उपहार पार्सल के माध्यम से भेजा है और उस पर क्यूआर (क्विक रिस्पॉन्स) कोड बना है तो जरा सावधान हो जाइए। कहीं ऐसा न हो कि आप क्यूआर कोड को स्कैन कर दें और आपका खाता खाली हो जाए। क्योंकि, साइबर जालसाजों ने लोगों को जाल में फंसाकर ठगी करने का ये नया तरीका इजाद कर लिया है। पुलिस इससे लोगों को सावधान कर रही है।
विज्ञापन


हरिद्वार जिले में रोजाना साइबर ठगी के मामले सामने आते रहते हैं। एक हफ्ते में 10 से अधिक शिकायतें साइबर ठगी की पहुंचती हैं। साइबर जालसाज लोगों को हर बार नए-नए अंदाज अपनाते हुए शिकार बनाते हैं और खातों से रकम साफ कर देते हैं।

यूपीसीएल से लेकर बैंक कर्मचारी बनकर तो कभी कस्टमर केयर से खुद को बाते हुए ठग लोगों को जाल में फंसाते हैं। अब नया तरीका ठगों ने निकाला है, जिसमें वह उपहार को पैक कराकर लोगों को भेजते हैं। इस पर क्यूआर कोड बना होता है। इसे गलती से लोग स्कैन कर बैठते हैं और खातों से रकम साफ हो जाती है।I
विज्ञापन

 

केस-1
रुड़की में एक युवती के पास एक पार्सल भेजा गया। अनजान व्यक्ति की ओर से भेजे गए गिफ्ट पर क्यूआर कोड बना था। पहले युवती ने स्कैन करने की कोशिश की, लेकिन बाद में किसी परिचित से बात की और स्कैन नहीं किया। पुलिस में शिकायत करने पर मालूम हुआ कि ये साइबर ठगों की साजिश थी।

 

केस-2
ज्वालापुर निवासी एक युवती को पार्सल भेजा गया। ऑनलाइन संपर्क होने के बाद उस तक पार्सल पहुंचा। तब पार्सल पर बना क्यूआर कोड स्कैन कर दिया। तब उसके खाते से 12 हजार की रकम उड़ गई। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया था।

 

विज्ञापन

साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। कोई भी व्यक्ति उपहार भेजे और उस पर अगर क्यूआर कोड बना हो तो बिल्कुल सावधान रहें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। - जितेंद्र मेहरा, एएसपी (आईपीएस)

ये भी पढ़ें...Chamoli:  चीन सीमा पर सेना की अग्रिम चौकियां अब बिजली से होंगी जगमग...जानिए क्या है सरकार का लक्ष्य

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें