मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध खनन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार सख्त हो गए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को अवैध खनन अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में अवैध खनन की रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा कि पुलिस के साथ वह नियमित रूप से अवैध खनन पर कड़ी निगरानी रखें
डीएम डॉ.आर राजेश कुमार ने कहा कि अब तक तहसील विकासनगर की टीम द्वारा एक 10 टायर डम्पर, एक जेसीबी और 2 ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है। इससे पूर्व भी तहसील विकासनगर द्वारा 4 स्क्रीनिंग प्लान्ट को बन्द करने की संस्तुति की है। कई स्थानों पर पाए गए अवैध खनन के भणंडारण को जब्त किया गया है। अवैध खनन से उप खनिज के उपयोग करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र व अन्य स्थानों पर छापेमारी कर संबंधितों पर अर्थदण्ड लगाने की संस्तुति की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाईं को निरंतर जारी रखा जाए।