ग्राम पंचायत तौली में क्षेत्रीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनते जिल
- फोटो : DEHRADUN
लोगों की समस्या का जल्द निवारण के लिए शासन से मिले निर्देश के बाद जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने सोमवार को तहसील विकासनगर के ग्राम पंचायत तौली का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने गांव के पंचायतघर में चौपाल लगा कर लोगों की समस्याएं जानीं और अधिकारियों को जल्द निपटारे के लिए निर्देश दिए। साथ ही फील्ड स्तर के अधिकारियों को अपने कार्य स्थलों का निरीक्षण कर समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए।
डीएम की चौपाल में ग्रामीणों ने कहा कि सड़क, पानी, लॉ वोल्टेज, दूरसंचार, परिवहन, स्वास्थ्य आदि की सुविधा न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि जिन समस्याओं को शासन स्तर से निपटारा होनेे है उनकी रिपोर्ट तैयार शासन को पत्र भेजा जाए। ग्रामीणों ने कहा कि जनजीवन मिशन के तहत गांव में पाइप लाइन बिछाई गई है। पानी का बहाव कम होने के चलते गांव में पेयजल की समस्या बनी हुई है। जिस पर डीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी विकास नगर सौरभ असवाल, तहसीलदार सोहन सिंह रांघड़, ग्राम प्रधान प्रीति चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य रक्षा देवी आदि मौजूद रहे। चौपाल के बाद जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बड़कोट की 400 मीटर लंबी कच्ची रोड का निरीक्षण किया। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला योजना के माध्यम से मार्ग को बनाए जाने के लिए बजट प्रस्तावित किया जाए।