इसमें प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों का अलग-अलग कैडर होगा। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक नियमावली को मंजूरी के लिए कार्मिक विभाग को भेजा गया है। इसे मंजूरी मिली तो इन स्कूलों में शिक्षकों को सीधी भर्ती से रखा जाएगा।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों के 31 फीसदी पद खाली हैं। इन पदों को रेगुलर शिक्षकों से भरा जाने तक इनमें कुछ शिक्षक कांट्रैक्ट के आधार पर रखे जाएंगे। शिक्षा निदेशक के मुताबिक स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से शिक्षकों को रखने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।