फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Service: देहरादून से कोलकाता के लिए  31 मार्च से शुरू होगी सीधी फ्लाइट, ये रहेगा शेड्यूल

Fri, 22 Mar 2024 09:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)

सार

31 मार्च से इंडिगो अपने 180 सीटर विमान से इस हवाई रूट पर फ्लाइट संचालित करने जा रहा है। इसके बाद देहरादून एयरपोर्ट पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सीधी फ्लाइट से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
फ्लाइट - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

31 मार्च से देहरादून एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों को कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। वर्तमान में देहरादून एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए कोई भी सीधी उड़ान नहीं है, लेकिन अब इंडिगो 31 मार्च से देहरादून-कोलकाता के बीच अपनी सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


31 मार्च से इंडिगो अपने 180 सीटर विमान से इस हवाई रूट पर फ्लाइट संचालित करने जा रहा है। इसके बाद देहरादून एयरपोर्ट पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सीधी फ्लाइट से जुड़ जाएगा। इंडिगो की यह फ्लाइट दोपहर 12.15 बजे कोलकाता से हवाई यात्रियों को लेकर देहरादून एयरपोर्ट पर उतरेगी। वहीं दोपहर 12:50 बजे देहरादून से यात्रियों को लेकर वापस कोलकाता के लिए टेक ऑफ करेगी।

Rishikesh News: हवाई यात्रियों के लिए अचच्छी खबर...देहरादून-बंगलुरू के बीच विस्तारा ने शुरू की सीधी उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो की देहरादून-कोलकाता के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को इस हवाई रूट पर उड़ान भरेगी। जिसके बाद इंडिगो की देहरादून एयरपोर्ट पर कुल फ्लाइटों की संख्या 15 तक पहुंच जाएगी। वर्तमान में देहरादून एयरपोर्ट से अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, प्रयागराज, बंगलुरू, लखनऊ, पुणे, जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट मौजूद हैं।

देहरादून एयरपोर्ट पर बढ़ती हवाई यात्रियों की संख्या से लगातार फ्लाइटों की संख्या में इजाफा हो रहा है। समर शेड्यूल लागू होते ही फ्लाइटों की संख्या काफी बढ़ जाएगी। वहीं, कुछ नए शहरों को भी उड़ानें शुरू होने की संभावनाएं हैं।
- प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें