टीवी शो डांस इंडिया डांस (डीआईडी) लिटिल मास्टर सीजन-3 के लिए रविवार को देहरादून के कारमन स्कूल में ऑडिशन आयोजित किया गया। इस दौरान दोपहर तक लगभग 1650 बच्चे पहुंचे।
विज्ञापन
पढ़ें, अब इंटरनेट वाउचर की तरह लीजिए टीवी वाउचर भी
छुट्टी का दिन होने के कारण बच्चों के पैरेट्स भी उनके साथ आए और उनका उत्साहवर्धन किया। इस ऑडिशन में पांच से 12 साल तक के बच्चे भाग लेने पहुंच रहे हैं। ऑडिशन में लड़कियां क्लासिकल डांस और लड़के हिप-हॉप व ब्रेक डांस प्रस्तुत कर रहे हैं।
पढ़ें, उत्तराखंड में मोदी की 'दीवानी' हुई कांग्रेस
इस दौरान डीआईडी में जलवा दिखा चुके कई प्रतिभागी बतौर जज शिरकत करेंगे। शो में बच्चों का चयन आगामी राउंड के लिए किया जाएगा, जहां से उन्हें सीधे मुंबई का टिकट मिलेगा।