फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठा मुकदमा दर्ज करने पर चौकी प्रभारी धर्मावाला सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। चौकी प्रभारी ने कारोबारी के खिलाफ शराब तस्करी का झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया। यही नहीं आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उनसे मारपीट की और उनके भाई से एक लाख रुपये भी मांगे। यह सब बातें उन्होंने रिकॉर्ड कर ली थीं। मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने चौकी प्रभारी धर्मावाला और एक सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही मामले में राजपत्रित अधिकारी से जांच कराने को भी कहा है।
विज्ञापन

मामले में डीजीपी को शिकायत करने राकेश सिंह निवासी विकासनगर पहुंचे थे। राकेश सिंह की धर्मावाला में सेनेटरी की दुकान है। उन्होंने डीजीपी को बताया कि पिछले दिनों चौकी प्रभारी धर्मावाला दीपक मैठानी और कांस्टेबल त्रेपन सिंह ने उनकी कार पकड़ी थी। इस कार में उन्होंने 30 पेटी शराब की दिखाई और उनके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद उन्हें चौकी बुलाया गया। आरोप है कि वहां पर मारपीट की गई। मारपीट के बाद उनके भाई को फोन किया और उनसे एक लाख रुपये मांगे। उनके भाई ने यह सब बातें फोन में रिकॉर्ड कर ली। इस ऑडियो क्लिप को राकेश सिंह ने डीजीपी अशोक कुमार को सुनाया। इन सब साक्ष्यों के आधार पर चौकी प्रभारी और सिपाही का आचरण संदेह के घेरे में पाया गया। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने चौकी प्रभारी दीपक मैठानी और कांस्टेबल त्रेपन सिंह को तत्काल रूप से निलंबित करने के आदेश एसएसपी देहरादून को दिए हैं। इन आदेशों के बाद एसएसपी ने मैठानी और त्रेपन दोनों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें