बजट की तुलना में विभागों ने खर्च किया
वित्तीय वर्ष बजट खर्च प्रतिशत
2021-22 64485.18 40105.88 62.19
2020-21 57590.76 37163.01 64.52
2019-20 51145.29 32984.15 64.49
पिछले तीन साल में विभागवार बजट खर्च का विवरण
वित्तीय वर्ष प्रावधान स्वीकृति स्वीकृति के सापेक्ष खर्च
2021-22 64485.18 45797.38 87.57
2020-21 57590.76 41677.67 89.17
2019-20 51145.29 37349.12 88.31
केंद्रीय इमदाद का फायदा उठाने में भी नाकाम
उत्तराखंड राज्य के विकास में केंद्रीय अनुदान और केंद्र पोषित योजनाओं का सबसे बड़ा योगदान है। लेकिन सरकारी महकमे केंद्र पोषित योजनाओं का भी पूरा फायदा नहीं उठा पाते हैं। इसकी तस्दीक बजट के आंकड़ों से हो जाती है। 2021-22 में सरकार ने विभागों में 14302.09 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की। इसके सापेक्ष वित्तीय वर्ष में 7657.86 करोड़ रुपये मंजूर किए। यह धनराशि विभाग पूरी नहीं खर्च कर सके और खर्च की 79.06 फीसद रही। पिछले दो वित्तीय वर्ष की तुलना में खर्च की यह दर कम रही। जबकि मुख्य सचिव और प्रभारी सचिवों के स्तर पर लगातार समीक्षा बैठकों में केंद्र पोषित योजनाओं की धनराशि का अधिकतम उपयोग करने के लगातार दिशा-निर्देश दिए जाते रहे हैं।
ये भी पढ़ें...Champawat By Election: बाइक पर निकले सीएम धामी डोर टू डोर प्रचार करने, चुनाव से एक दिन पहले दिखा ऐसा अंदाज, तस्वीरें
केंद्र पोषित योजनाओं में विभागों में कुल खर्च का ब्योरा
2021-222 14302.09 7657.86 79.06
2020-21 10127.37 6804.71 86.55
2019-20 8788.16 5374.50 87.91