फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड को मिले नए सूचना महानिदेशक

Sun, 25 Jan 2015 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने करीब एक सप्ताह बाद सूचना महानिदेशक के पद पर नियुक्ति कर दी है। पिछले दिनों देहरादून जिलाधिकारी के पद से हटाए गए चंद्रेश कुमार यादव को डीजी सूचना नियुक्त किया गया है। जबकि इस पद के लिए जारी किया गया अरविंद ह्यांकि का आदेश निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


शासन ने आईएएस अफसर चंद्रेश कुमार यादव को सूचना महानिदेशक व अपर सचिव सूचना के पद पर नियुक्त किया है। उनके पास खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सुराज एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जन सेवाएं विभाग के साथ अपर आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति की जिम्मेदारी बरकरार रहेगी।

इसके अलावा शासन ने आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन नियुक्त किया है। उनके पास संस्कृत शिक्षा एवं सचिव उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की जिम्मेदारी बनी रहेगी। अपर सचिव जनगणना एवं सिंचाई विभाग के पद पर तैनात किशन नाथ को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ अपर सचिव समाज कल्याण, आयुक्त निशक्तजन, निदेशक जनजाति निदेशालय, प्रबंध निदेशक बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम एवं निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की पसंद थे दिलीप जावलकर

रविनाथ रमन के देहरादून डीएम बनने के बाद महानिदेशक सूचना के पद पर दिलीप जावलकर मुख्यमंत्री हरीश रावत की पहली पसंद थे। क्योंकि ह्यांकि भी मना कर चुके थे। ह्यांकि से पहले भी जावलकर से पूछा गया, लेकिन उन्होंने अनिच्छा जताई।

शुक्रवार की सुबह भी सीएम सचिवालय ने जावलकर से डीजी सूचना की जिम्मेदारी संभालने को कहा लेकिन उन्होंने वर्क लोड ज्यादा होने के कारण आग्रह किया कि यह पदभार उन्हें ना दिया जाए।

इसके बाद सीएम ने यह काम अपने सचिव मोहम्मद शाहिद पर छोड़ दिया। नतीजतन शाम तक चंद्रेश यादव को डीजी सूचना बनाए जाने के आदेश जारी हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें