चकराता। छावनी बाजार स्थित गुरुद्वारे में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहज पाठ के भोग से हुई। जिसके बाद रागी जत्थों ने शबद सुनाकर संगतों को निहाल किया।
कीर्तन दरबार के पश्चात बच्चों का विशेष सत्र आयोजित हुआ जिसमें, नौनिहालों ने गुरु चरणों में भक्ति भावना से ओतप्रोत शबद प्रस्तुत किए और सभी का मन मोह लिया। बच्चों के शबद गायन में अरायना, जसजोत, सारांश, कनव, तक्ष, परिधि, आयुषी आदि ने भाग लिया उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनकी प्रस्तुति की सराहना की। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान हरजिंदर पाल सिंह, तीर्थ कुकरेजा, उपप्रधान दलजीत नागपाल, अनिल चांदना, रविंद्र पाल सिंह, हरचरण सिंह, अंकित मोहल, एसपी चड्ढा, सन्नी आनंद, ममता चांदना, सिमरन कौर, सुरजीत कौर, आशा चांदना, नेहा मोहल, सोनिया चांदना, रिंपी कौर, चंचल आनंद आदि उपस्थित रहे। संवाद