मसूरी -धनोल्टी मार्ग जबरखेत के निकट क्षतिग्रस्त होने से सड़क संकरा बनी --संवाद -1
- दो जगहों पर भारी-भरकम पुश्ता टूट जाने से सड़क हो गया है संकरा
मसूरी। मसूरी-धनोल्टी मार्ग जबरखेत के पास डेढ़ साल से दो जगहों पर टूटा हुआ है। लोनिवि ने अभी तक इसकी सुध नहीं ली है। स्थानीय लोग हिचकोले खाकर मार्ग से सफर कर रहे हैं। दो जगहों पर भारी-भरकम पुश्ता टूट जाने से सड़क इतना संकरा हो गया है कि कभी भी दुर्घटना हो सकती है। मार्ग की चौड़ाई सिमटकर एक गाड़ी के बराबर रह गई है।
स्थानीय सभासद विशाल खरोला ने बताया कि मसूरी-धनोल्टी प्रमुख मार्ग है। इससे पर्यटक धनोल्टी, टिहरी और उत्तरकाशी की यात्रा करते हैं। इस मार्ग पर जाना माना स्कूल है। जौनपुर क्षेत्र के लोग भी इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। डेढ़ साल पहले सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से विभाग ने इसकी मरम्मत नहीं कराई है। सड़क को ठीक कराने का मुद्दा जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, जनता दरबार और लोनिवि के अधिकारियों के सामने उठाया गया, लेकिन स्थिति जस की तस है। स्थानीय निवासी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि आपदा में क्षतिगस्त मसूरी-दून मार्ग को लोनिवि ने तत्काल ठीक करा दी थी, लेकिन मसूरी-धनोल्टी मार्ग को देखने वाला कोई नहीं है। लोनिवि के सहायक अभियंता शिवराज सिंह लौधियाल ने कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए दैवीय आपदा मद में प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर शीघ्र सड़क को ठीक किया जाएगा। इसके अलावा दो जगह सड़क के भारी भरकम पुश्ते टूटे हैं इनको जल्द ठीक कराया जाएगा।
मसूरी -धनोल्टी मार्ग जबरखेत के निकट क्षतिग्रस्त होने से सड़क संकरा बनी --संवाद -1
मसूरी -धनोल्टी मार्ग जबरखेत के निकट क्षतिग्रस्त होने से सड़क संकरा बनी --संवाद -1