फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोप: मैदानों के साथ पर्वतीय जिलों में बढ़ रहे डेंगू के मामले, चंपावत में पहली बार मिले छह मरीज

Sun, 17 Sep 2023 03:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

आठ जिलों में डेंगू के 97 मामले सामने आए हैं। इसमें देहरादून जिले में 15, हरिद्वार में 29, नैनीताल में 19, पौड़ी में 19, ऊधमसिंह नगर में पांच, चंपावत में छह, चमोली में तीन, अल्मोड़ा में एक मरीज डेंगू पॉजिटिव मिला र्है।
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैदानी जिलों के साथ ही पहाड़ों में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। चंपावत जिले में पहली बार छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक 11 जिलों में डेंगू के 1544 मरीज मिले हैं। उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ जिले में अभी तक डेंगू का कोई मामला नहीं मिला है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को आठ जिलों में डेंगू के 97 मामले सामने आए हैं। इसमें देहरादून जिले में 15, हरिद्वार में 29, नैनीताल में 19, पौड़ी में 19, ऊधमसिंह नगर में पांच, चंपावत में छह, चमोली में तीन, अल्मोड़ा में एक मरीज डेंगू पॉजिटिव मिला र्है।

विज्ञापन


प्रदेश में डेंगू मरीजों की संख्या 1544 पहुंच गई है। इसमें 1115 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि देहरादून जिले में 13 व नैनीताल में डेंगू से एक मौत हुई है। वर्तमान में 415 डेंगू मरीजों इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती हैं।

जिला कुल डेंगू मरीजों की संख्या मौतें
देहरादून 771 13
हरिद्वार 283  
नैनीताल 240 01
पौड़ी 154  
चमोली 30  
ऊधमसिंहनगर 39  
टिहरी  04  
अल्मोड़ा 06  
बागेश्वर 06  
चंपावत 06  
रुद्रप्रयाग 05  

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें