फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: लालढंग मार्ग और मालन पुल का निर्माण न होने से आक्रोश, पूर्व सैनिकों की अगुवाई में प्रदर्शन

Mon, 11 Dec 2023 11:15 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

13 जुलाई को टूटे मालन पुल का पुनर्निर्माण नहीं होने से कोटद्वार के लोगों में आक्रोश बढ़ा जा रहा है। वहीं लालढंग मोटर मार्ग का निर्माण भी नहीं होने से स्थानीय लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों की अगुवाई में कोटद्वार में लोगों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार में लालढंग मोटर मार्ग और क्षतिग्रस्त मालन पुल का निर्माण न होने से लोगों में आक्रोश है। पूर्व सैनिकों की अगुवाई में चिलरखाल में स्थानीय लोग आज लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। बारिश के दौरान मालन पुल अचानक भरभराकर टूट गया था, जिसके चलते यहां आवागमन ठप है।

विज्ञापन


हालांकि लोनिवि दुगड्डा की ओर से बीते 13 जुलाई को टूटे मालन पुल के पुनर्निर्माण की कवायद तेज कर दी गई है। रविवार को आईआईटी बीएचयू (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) के विशेषज्ञों ने क्षतिग्रस्त मालन पुल का निरीक्षण कर इसके लिए तैयार किए गए डिजाइन को हरी झंडी दे दी है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यह कैसी तैयारी...कैंप शुरू न संभावित खिलाड़ियों की सूची, 38वें राष्ट्रीय खेलों की करनी है मेजबानी
विज्ञापन
विज्ञापन


पिलर को वेल फाउंडेशन तकनीक पर बनाया जाएगा और अन्य स्ट्रक्चर पुराना ही होगा। डिजायन के साथ ही निर्माण के लिए बनाई गई डीपीआर को शासन को भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही टेंडर निकाल दिए जाएंगे। देर से ही सही, लोनिवि दुगड्डा की ओर से मालन पुल निर्माण के लिए डिजाइन और डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें