फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी होने पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
गोकशी को लेकर एसपी देहात से वार्ता करते विधायक मुन्ना चौहान। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। कुछ लोगों ने घर के बाहर से गाय चोरी कर गोकशी की घटना को अंजाम दे दिया। सुबह जैसे ही लोगों इसकी जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर गोकशी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने से पहले आरोपी की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने उसे किसी तरह भीड़ से छुड़ाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सचिन निवासी वार्ड नंबर तीन ढकरानी की गाय चोरी हो गई। घर से कुछ दूर पर ही गाय के कई अंग बरामद हुए। जिससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों ने एक आरोपी को भागते हुए देख लिया। ग्रामीणों ने उसकी घेराबंदी कर दी। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। कई घंटें की खोजबीन के बाद आरोपी को शक्ति नहर के किनारे से स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह उसे भीड़ से छुड़ाया। आरोपी की पहचान सलमान निवासी खुशालपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई। उसके तीन अन्य साथी भूरा निवासी ग्राम गंदेवडा सहारनपुर, फुरकान निवासी खुशालपुर, काला उर्फ मुशर्रफ निवासी खुशालपुर के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। चारों ने मिलकर गाय चोरी कर गोकशी की थी। वहीं विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने हरबर्टपुर चौकी पहुंच कर पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने एसपी देहात स्वतंत्र कुमार सिंह और सीओ विरेंद्र दत्त उनियाल को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौकी प्रभारी विकासनगर से मुलाकात की। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। क्षेत्र में बढ़ रही गोकशी की घटनाओं पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें