फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। डालनवाला थाने में घर में घुसकर तोड़फोड और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डालनवाला पुलिस के मुताबिक ईसी रोड निवासी मोहित बंसल ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उनकी बहन का पति रिपन अग्रावाल और उसका बड़ा भाई छोटी दिवाली के दिन बिना पूर्व जानकारी के उनके घर आए। आते वह घर के दरवाजे, सीसे, गमले तोड़ने लगे साथ ही अंदर घुसकर गाली-गालौच करने लगे। जब उसने और उसकी बूढ़ी माता ने विरोध किया तो उन्होंने उनकी माता के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसके साथ मारपीट की। पड़ोसियों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें