फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत चालक की पत्नी को रोजगार देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वाहन चालक संघ ने उप जिला अस्पताल प्रेमनगर में संविदा वाहन चालक के खुदकुशी करने पर दुख जताते हुए उनके परिजनों को रोजगार दिए जाने की मांग की है। इस संबंध में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन भी दिया है।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि संविदा पर तैनात चालक यशवंत सिंह गुसाई ने पांच अप्रैल को 2022 को खुदकुशी कर ली थी। सुसाइड नोट में अस्पताल के उच्च अधिकारी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। संघ ने मांग की है कि मृतक की पत्नी को उनकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार जल्द से जल्द रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इस घटना की निष्पक्ष व त्वरित जांच भी कराई जाए। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें