फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही राजाजी टाइगर रिजर्व में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले राजाजी टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। टाइगर रिजर्व अधिकारियों के अनुसार स्कूल, कॉलेजों में छुट्टी होने के बाद बड़ी संख्या में बच्चे परिजनों के साथ गर्मियों की छुट्टियां मनाने उत्तराखंड आ रहे हैं। हालांकि अभी चारधाम यात्रा शुरू होने में बीस दिन शेष हैं लेकिन यात्रा शुरू होते ही पार्क में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी और इजाफा होगा।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक अखिलेश तिवारी ने बताया कि फिलहाल टाइगर रिजर्व में प्रति औसतन तीन से लेकर चार हजार तक पर्यटक आ रहे हैं। बड़ी संख्या में टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के पहुंचने से सफारी में भी वक्त लग रहा है। हालांकि पर्यटकों को सफारी करने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं। टाइगर रिजर्व विदेश अखिलेश तिवारी का कहना है कि चारधाम यात्रा इस बार पूरे जोर-शोर से कराने की तैयारी है और अभी से होटल, गेस्टहाउस और वाहनों की बुकिंग देखकर इस बार भारी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड आएंगे। इनमें से अधिकतर पर्यटक राजाजी टाइगर रिजर्व का भी रुख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें