देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के सम्मान में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर
- फोटो : DEHRADUN
वीर भूमि फाउंडेशन ने देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के नाम से शहीद द्वार बनाने के साथ ही सड़कों का नाम शहीदों के नाम से रखने की मांग की है। फाउंडेशन ने मेयर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।
अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। यहां के कई सैनिक देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे चुके हैं। डेढ़ साल पहले ही मेजर चित्रेश बिष्ट और विभूति ढौंढियाल ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। साथ ही कारगिल युद्ध और पुलवामा हमले में भी प्रदेश के सैनिकों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने मेयर सुनील उनियाल गामा से मांग की कि इन शहीदों की याद में राजधानी में शहीद द्वार बनाए जाए और विभिन्न सड़कों का नामकरण इन शहीदों के नाम से किया जाए। इस दौरान पार्षद सुभम नेगी, धीरज बिष्ट, सचिन कुमार, हरीश कुमार, रंजीत भंडारी, विपिन, अतुल आदि मौजूद रहे।