फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेलों के लिए जमीन आवंटित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व बैंक वित्त पोषित मेहूंवाला पेयजल क्लस्टर योजना के लिए पेयजल निगम को ट्यूबवेलों के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसके कारण तीन ट्यूबवेलों का काम अधर में लटका हुआ है। मंगलवार को पेयजल निगम के एई और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त से मिलकर जल्द जमीन आवंटित करने की मांग की।
विज्ञापन

सहसपुर और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल निगम की ओर से योजना के लिए पेयजल लाइन बिछाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है, लेकिन ट्यूबवेलों के लिए जमीन न मिलने के कारण कार्य अधर में लटका है। दरअसल, योजना के तहत 20 नए ट्यूबवेलों का निर्माण किया जाना है। इनमें से अधिकतर ट्यूबवेलों का निर्माण शुरू हो चुका है, लेकिन आरकेडिया क्षेत्र में तीन ट्यूबवेलों के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है। इसके लिए पेयजल निगम कई बार जिलाधिकारी और नगर निगम से गुहार लगा चुका है। जमीन मिलने में लगातार हो रही देरी को देखते हुए मंगलवार को पेयजल निगम के एई अनंत भदूला के साथ ही स्थानीय जनप्रतिधि गीता बिष्ट, योजना के तहत गठित शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के सदस्य बीरू बिष्ट नगर आयुक्त अभिषेक रोहिला से मिले।
नगर आयुक्त ने तत्काल अधीनस्थ अधिकारी को निर्देश देकर मौके पर जाकर जगह चिह्नित करने के निर्देेश दिए हैं। कहा कि अगर जगह नहीं मिलती है तो इसके लिए तत्काल पेयजल निगम को अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें