टेंपो ट्रेवलर ने खड़ी क्रेन में मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश में श्यामपुर बाइपास मार्ग एक टेंपो ट्रेवलर ने खड़ी क्रेन में टक्कर मार दी। इस दौरान टेंपों ट्रेवलर के चालक और दिल्ली के छह यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। यहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है।
श्यामपुर चौकी इंचार्ज रामनरेश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के एक टेंपो ट्रेवलर दिल्ली के यात्रियों को लेकर कर्णप्रयाग जा रहा था। श्यामपुर बाइपास पर मनसा देवी तिराहे के पास एक क्रेन सड़क किनारे खड़ी थी। टेंपो ट्रेवलर ने सीधा क्रेन टकरा गया।
इस दौरान चालक सुरेश (42) पुत्र स्व. इंद्र सिंह निवासी आरकेपुरम, नई दिल्ली, यात्री दीपक मोदी (41) उनके पिता रमेश चंद्र मोदी (79), चेतना अग्रवाल, मोहित मलिक, अनमोल मलिक, आंचल मोदी निवासी दिल्ली घायल हो गए।
पुलिस ने सभी घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस की मदद से एम्स ऋषिकेश में पहुंचाया। वहीं चालक को एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौकी इंचार्ज रामनरेश शर्मा ने बताया कि चालक के अनुसार उसको अचानक अंधेरे में क्रेन नहीं दिखाई दी। जिससे कारण गाड़ी क्रेन से टकरा गई।