फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली 2022: कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम पहुंचकर खेली होली, शाम तक लौटेंगे देहरादून

Thu, 17 Mar 2022 05:51 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

चार राज्यों में चुनाव के बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने गोवा, मणिपुर और उत्तरप्रदेश में विधायक मंडल दल के नेता का नाम तय कर दिया है, लेकिन उत्तराखंड पर अब भी सस्पेंस बरकरार है। सबकी निगाहें दिल्ली पर लगी हैं। 
विज्ञापन
कार्यवाहक सीएम धामी ने कैंची धाम में बाबा के दर्शन कर फिर खेली होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले कैंची धाम में बाबा के दर्शन किए और फिर होली खेली। यहां से वह देहरादून के लिए रवाना होंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ ही होली कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिल्ली से लौटने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में सीएम को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है। सबकी निगाहें दिल्ली पर लगी हैं। केंद्रीय नेताओं से मंत्रणा करने के बाद कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई विधायकों के अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में लौटने की सूचना है। पुष्कर धामी खटीमा पहुंच गए हैं। संगठन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अब सीएम के नाम पर बने रहस्य पर से पर्दा होली के बाद ही उठेगा।

ये भी पढ़ें...मुस्लिम यूनिवर्सिटी विवाद: हरीश रावत ने कहा- चुनाव जीतने के लिए थी व्यूह रचना लेकिन कुछ ताकतों ने इसे मुस्लिम अस्त्र चलाकर किया फेल 
विज्ञापन


बुधवार को खटीमा पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि जनता के शुक्रगुजार हैं कि उनके आशीर्वाद ने उन्हें राजनीति में मुकाम दिलाया। जो जनादेश अभी मिला है उनके लिए वह आभार व्यक्त करते हैं। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सर्राफ पब्लिक स्कूल में कार्यकर्ताओं से अनौपचारिक वार्ता के बाद पत्रकारों से भी रूबरू धामी ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आभारी हैं।

कहा  कि पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से दिए गए दायित्व को उन्होंने बखूबी निभाया है। केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देशन में भाजपा सरकार उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत हासिल कर सकी। उत्तराखंड में पहली बार सरकार परिवर्तन का मिथक टूटा। धामी के काफिले के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ आवास पहुंचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें