फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड एसीपी से युवक ने थाने में की मारपीट, कप्तान के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Wed, 03 Apr 2019 08:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में जमीन को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद में दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त एसीपी से थाने में मारपीट करने के मामले में कप्तान के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने थाना प्रभारी के सामने उससे मारपीट की है। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रेमनगर निवासी हॉस्टल संचालक राकेश त्यागी और अनुज त्यागी आपस में रिश्तेदार हैं।

इनके बीच जमीन और धनराशि को लेकर करीब ढाई साल से विवाद चल रहा है। पुलिस उनके खिलाफ किसी तरह की निरोधात्मक कार्रवाई करने के बजाय उनमें समझौते कराती रही है। 31 मार्च को दोनों पक्षों में फिर मारपीट हुई तो मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने मंगलवार को दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर बातचीत की। अनुज त्यागी के समर्थन में दिल्ली पुलिस में एएसपी रहे आरपी त्यागी भी पहुंचे थे। त्यागी का आरोप है कि थाना प्रभारी के सामने दूसरे पक्ष के राकेश त्यागी ने उनके साथ मारपीट कर गाली-गलौज की। शिकायत करने के बाद भी थाना प्रभारी ने हमलावर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। 

पीड़ित सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी आरपी त्यागी ने बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती से मिलकर शिकायत की। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रेमनगर थाने में हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। हालांकि थाना प्रभारी नरेंद्र गहलावत का कहना है कि थाने में मारपीट की कोई घटना नहीं हुई है। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। उनके बीच काफी समय से विवाद चल रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें