फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: कबाड़ से भरे गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल के छह वाहनों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Sun, 05 Feb 2023 10:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

Fierce Fire In Scrap Godown News: सूचना मिलते ही दमकल के तीन वाहन मौके पर पहुंचे। टीम आग बुझाने में जुटी है। 
विज्ञापन
सेलाकुई में कबाड़ी के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर स्वारना पुल के पास कबाड़ से भरे एक गोदाम में रविवार शाम आग लग गई। इससे गोदाम में भारी मात्रा में जमा कबाड़ जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने छह वाहनों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। वहीं, नुकसान की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


Dehradun: स्कूल में हिजाब पहने मिलीं कई शिक्षिकाएं-छात्राएं, पाक के पूर्व पीएम की फोटो देख चौंकी आयोग की टीम

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब सवा पांच बजे गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में गोदाम में चारों तरफ आग की लपटें उठने लगीं। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में क्षेत्रवासी जमा हो गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पंहुची सेलाकुई अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग बढ़ती देख सेलाकुई स्टेशन पर मौजूद तीन दमकल वाहन, डाकपत्थर से एक और देहरादून से दो दमकल वाहन मौके पर मंगवाए गए।

अग्निशमन विभाग की टीम ने लगभग तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। इस बीच जेसीबी की मदद से फायर कर्मियों ने आग से जल रहे कबाड़ को अन्य कबाड़ से अलग किया।
विज्ञापन


फायर स्टेशन प्रभारी रमेश चंद्र गौतम ने बताया कि गोदाम जनपद सहारनपुर के गंगोह निवासी शराफत का बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गोदाम के पास स्थित लोहे की वर्कशाप से चिंगारी निकलने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। टीम आग लगने के कारण और नुकसान की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें