उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में तेजी से कमी आई है। वर्तमान में हरिद्वार और पौड़ी जिले में ही सिर्फ छह सक्रिय मामले हैं। लगातार छह दिनों से प्रदेश में नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 31 जनवरी से प्रदेश में कोरोना का नया संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। इसके अलावा सक्रिय मामले लगातार कम होने से कोरोना संक्रमण ढाई साल पहले की शुरुआती स्थिति में पहुंच गया है। हरिद्वार में पांच और पौड़ी जिले में एक सक्रिय मरीज है।
प्रदेश की रिकवरी दर 96.4 प्रतिशत है। राज्य कोविड कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन प्रदेश में पिछले छह दिनों से नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। कोरोना काल में पहली बार राज्य में छह सक्रिय मामले हैं। संक्रमण पर निगरानी और सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग लगातार की जा रही है।