फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से जम्मू का सीधा हवाई सफर शुरू, जानिए कितना होगा किराया

Sun, 07 May 2017 04:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
spice jet
विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से निजी विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने शुक्रवार से जम्मू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू कर दी है। सेवा के पहले दिन 24 लोगों ने यात्रा की। कंपनी ने जौलीग्रांट से दो उड़ानें शुरू की हैं। 
विज्ञापन


चार धाम यात्रा सीजन में जौलीग्रांट एयरपोर्ट से विमानन कंपनियों ने हवाई सेवाओं को विस्तार देना शुरू कर दिया है। चार धाम यात्रा करने वाले और देहरादून से माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले यात्रियों को जौलीग्रांट से हवाई सेवा मिल जाएगी।

शुक्रवार को सुबह 11:25 बजे फ्लाइट जम्मू से जौलीग्रांट पहुंची और इसके बाद जौलीग्रांट के लिए दिल्ली के लिए चली गई। दूसरी फ्लाइट दिल्ली से एयरपोर्ट पहुंची। उसके बाद दोपहर 2:35 मिनट पर सीधे जम्मू के लिए चली गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यहां जानिए, कितना होगा किराया

spice jet
इस तरह स्पाइस जेट की दो उड़ानें शुरू हुई हैं। पहले दिन 17 यात्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जबकि सात लोग जम्मू के लिए गए। यात्रा सीजन में विमानन कंपनियों की ओर से हवाई सेवा में बढ़ोत्तरी की जा रही है।

इसक‌ा किराया महज 2700 रुपये रखा गया है। देहरादून से जम्मू पहुंचने में एक घंटा 25 मिनट का समय लगेगा। वहीं इसके विपरीत अपेक्षित यात्री न मिलने के कारण गत 30 अप्रैल से लखनऊ तक हवाई यात्रा की सेवा देने वाली इंडिगो कंपनी ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें