फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः एमडीडीए के खिलाफ दुकानदार सड़क पर उतरे, बेमियादी धरना शुरू

Mon, 14 Oct 2019 02:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • राजपुर क्षेत्र के व्यापारियों का जाखन पुलिस चौकी के पास बेमियादी धरना शुरू, जमकर नारेबाजी
  • 31 दिसंबर तक कम्पाउंडिंग कराने के नोटिस से व्यापारी खफा
विज्ञापन
रैली निकालते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के नोटिस के खिलाफ दुकानदारों ने बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। सोमवार को राजपुर क्षेत्र के व्यापारी जाखन स्थित पुलिस चौकी के पास धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी यदि सरकार ने दुकानदारों के हित में जल्द अध्यादेश नहीं लाया तो वह चक्काजाम, प्रदर्शन और रैली निकालेंगे।

विज्ञापन


सुबह व्यापारी जाखन स्थित चौकी के पास एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन शुरू किया। उसके बाद एमडीडीए के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दुकानदारों ने कहा लंबे समय से वह आवासीय भवनों में दुकान खोलकर आजीविका चला रहे हैं। लेकिन, एमडीडीए की ओर से पिछले महीने भेजे गए नोटिस से सभी परेशान हैं। जाखन व्यापार मंडल के संयोजक जगदीश चौहान ने कहा कि एमडीडीए दुकानदारों को ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) के जरिये कम्पाउंडिंग कराने को कह रहा है।

साथ ही पार्किंग आदि देने की भी बात कही जा रही है। लेकिन, जो दुकानें पहले से छोटी हैं, वहां कम्पाउंडिंग कैसे होगी? उससे तो दुकान खत्म हो जाएगी। इससे दुकानदार बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को दुकानदारों के पक्ष में अध्यादेश लाना चाहिए। यदि सरकार से राहत नहीं मिलती तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। बता दें एमडीडीए ने राजपुर क्षेत्र के साथ ही जीएमएस रोड, मसूरी रोड, बंजारावाला, आईएसबीटी, माता मंदिर रोड आदि के दुकानदारों को नोटिस भेजे हैं। इसके तहत 31 दिसंबर तक कम्पाउंडिंग के आदेश दिए गए हैं। मौके पर राजीव अरोड़ा, चेतन ओबेराय, राजेश, प्रेम साहू, अनुज सक्सेना, तरुण ओबेराय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 

आज मुख्यमंत्री से मिलेंगे व्यापारी 

दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया और भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि दुकानदारों और अतिक्रमण की समस्या को लेकर आज मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से वार्ता की जाएगी। पहले सोमवार को मुलाकात की जानी थी, लेकिन, समय नहीं मिलने के चलते प्रतिनिधिमंडल नहीं गया। इसके बाद सरकार से राहत नहीं मिलती तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

दुकानदार बोले, कोर्ट जाएंगे 

धरना प्रदर्शन के दौरान दुकानदारों ने कहा कि वह एमडीडीए की ओर से भेजे गए नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट भी जाएंगे। दुकानदारों को नोटिस भेजना पूरी तरह गलत है। सरकार को दुकानदारों का उत्पीड़न रोकना चाहिए।
विज्ञापन

कोर्ट भी जाएंगे दुकानदार 

जाखन व्यापार मंडल के संयोजक जगदीश चौहान ने बताया कि दुकानदार एमडीडीए की ओर से भेजे गए नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। एमडीडीए दुकानदारों को परेशान कर रहा है। जिस समय दुकानें बनी थीं, तब एमडीडीए अस्तित्व में ही नहीं था। एमडीडीए और सरकार को अध्यादेश लाकर दुकानदारों को राहत देनी चाहिए। 

विधायकों के आवास पर आंदोलन करेगा उक्रांद 

उक्रांद महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने कहा कि एमडीडीए द्वारा दुकानदारों को भेजे गए नोटिस के विरोध में पार्टी कैंट, राजपुर, रायपुर, धर्मपुर और मसूरी विधायक के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन शुरू करेगी। इसके तहत एक-एक कर सभी विधायकों के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 

बैठक में यह रहे मौजूद 

सुनील मेसोन, मीत अग्रवाल, बृजलाल बंसल, डीडी अरोड़ा, दीपक गुप्ता, कुलभूषण अग्रवाल, विजेंदर थपलियाल, इकबाल हुसैन, जगदीश चौहान, राजीव अरोड़ा, चेतन ओबेराय, राजेश, प्रेम साहू, अनुज सक्सेना, तरुण ओबेराय आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें