दो और बदमाशों के नाम भी पता चले
एसएसपी ने बताया कि घटना में कुल पांच बदमाश शामिल थे। इनमें से पहले ही दो बदमाशों विक्रम और प्रिंस की पहचान की जा चुकी थी। प्रिंस और विक्रम पर दो-दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। इसके साथ ही अब अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद दो और बदमाशों के नाम पता चले। इनमें अविनाश और राहुल नाम शामिल हैं। ये दोनों बदमाश भी घटना करने के लिए प्रिंस, विक्रम और अभिषेक के साथ देहरादून आए थे। अविनाश के खिलाफ बिहार में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
सिस्टम की खामियों के कारण मुश्किल बना पकड़ना
एसएसपी ने बताया कि इस कार्रवाई में बिहार पुलिस के अधिकारियों का बहुत अच्छा समन्वय रहा। लेकिन, सिस्टम की कुछ खामियां भी हैं जिनके कारण इस गैंग को पकड़ पाना बेहद मुश्किल है। बताया जा रहा है कि किसी भी घटना के बाद इस गैंग के इतने सदस्यों की गिरफ्तारी पहली बार हुई है। इससे कई और राज्यों की घटनाएं खुलने की संभावना है। पकड़े गए बदमाश अभिषेक से बंगाल पुलिस भी पूछताछ कर चुकी है। बंगाल के रायगंज में इसी तरह बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया था।