फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में महिला से पांच लाख की ठगी के मामले में टीवी एक्टर मुंबई से गिरफ्तार, दून पुलिस को मिली रिमांड

Tue, 15 Dec 2020 09:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना इलाके में खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला से जेवरात ठगने के आरोप में पुलिस ने मुंबई से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ईरानी गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। दून पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर देहरादून आ रही है। उसका एक साथी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। 

विज्ञापन


तीन दिसंबर को रिटायर टीचर विमला जसोला कारगी के पास दुर्गा मंदिर गईं थी। बाहर निकलते ही उन्हें एक बाइक सवार ने रोक लिया। उसने कहा कि वह पुलिसकर्मी है और आगे चेकिंग हो रही है। लिहाजा, अपने जेवर उतारकर अखबार के पैकेट में रख लो। उसी वक्त एक अन्य व्यक्ति ने भी उसे अपनी अंगूठी निकालकर दे दी। इस पर विमला जसोला को विश्वास हो गया और उन्होंने भी जेवर निकालकर दे दिए।

इसी बीच आरोपी ने ध्यान बचाते हुए महिला को एक अखबार का पैकेट पकड़ा दिया और वहां से चंपत हो गया। महिला ने जैसे ही वह पैकेट खोला तो देखा कि उसने प्लास्टिक की चेन थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अंधेरी क्षेत्र से पकड़ा गया आरोपी 

इस पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे रूट पर आरोपियों की तलाश शुरू की। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि टीम आरोपियों का पीछा करते हुए महाराष्ट्र तक पहुंची। घटना के तरीके से शुरूआत से ही यह साफ था कि इसमें ईरानी गैंग का हाथ है। चूंकि, पहले भी इस तरह के आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।

एसपी सिटी ने बताया कि मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई थी। मंगलवार को उसकी ट्रांजिट रिमांड के लिए प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया था। इसे वहां की अदालत ने मंजूर कर लिया। लिहाजा पुलिस उसे बुधवार तक दून लेकर पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें