फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, घर में गूंजी एक बेटा और दो बेटियों की किलकारी

Mon, 08 Jul 2024 09:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Dehradun News: महिला की यह पहली डिलीवरी थी। अस्पताल में सुखद ट्रिप्लीकेट डिलीवरी का मामला मरीजों और स्टाफ के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। चकराता क्षेत्र की ग्राम पंचायत मगरोली के डोंडा गांव निवासी महिला की चिकित्सकों ने सिजेरियन डिलीवरी कराई। डॉक्टर के मुताबिक बच्चे और मां स्वस्थ हैं। परिवार में एक बेटा और दो बेटियां एक साथ आने से परिजन खुश हैं।

विज्ञापन


तीन बच्चों को एक साथ जन्म देने का चकराता क्षेत्र में यह पहला मामला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को गर्भवती को प्रसव पीड़ा हुई थी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डाॅक्टरों ने सफल सिजेरियन डिलीवरी करवाई।

Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी ने बाबा केदार को भेजा बेटे की शादी का निमंत्रण, पुजारी ने मंदिर में रखा

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की यह पहली डिलीवरी थी। अस्पताल में सुखद ट्रिप्लीकेट डिलीवरी का मामला मरीजों और स्टाफ के बीच चर्चा का विषय बना रहा। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. प्रेरक मित्तल ने परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं।

बच्चों के पिता सशस्त्र सीमा बल में हवलदार के पद पर तैनात हैं। जैसे ही उन्हें अपनी पत्नी के सुरक्षित प्रसव की सूचना मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह तुरंत छुट्टी लेकर श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें