महिला की बहन ने की पहचान
उसने महिला की पहचान अपनी बड़ी बहन तानिया पुत्री हेमराज चौहान के रूप में की। काव्या ने पुलिस को बताया कि तानिया की शादी 2020 में सोनीपत हरियाणा निवासी शुभम के साथ हुई थी। तब से उसका मायके वालों से बहुत कम संपर्क होता था। शादी के बाद वह पति और ससुर के साथ कभी कभार ही ज्वालापुर आई थी। काव्या ने दो महीने पहले ही तानिया से बात की थी। तानिया के ससुराल में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। उसके ससुर भी सितंबर 2023 से गायब हैं। इन सब जानकारियों के आधार पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि तानिया का पति शुभम भी घर से गायब है और उसका नंबर भी स्विच ऑफ है। पुलिस की एक टीम सोनीपत के लिए भी रवाना की गई है।
ससुराल के लोग लगा रहा है पिता को गायब करने का आरोप
पुलिस के अनुसार, तानिया के ससुराल की एक संपत्ति हाइवे किनारे बनी हुई है। इस संपत्ति को लेकर उससे ससुराल में विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसका बंटवारा तानिया के ससुर को ही करना था, लेकिन उसके ससुर प्रभुदयाल सितंबर 2023 से ही गायब हैं। उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई है। प्रभुदयाल के भाई व अन्य नातेदार तानिया और शुभम पर ही उन्हें गायब करने का शक जता रहे हैं। हालांकि, अब तानिया भी इस हालत में देहरादून मिली तो उस पर गोली किसने चलाई इस सवाल का जवाब फिलहाल नहीं मिल सका है। पुलिस अब उसके पति को तलाश कर रही है।