फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान तो सड़क पर लेट गया ड्राइवर, किया खूब हंगामा

Mon, 13 Sep 2021 03:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राजपुर रोड पर दिलाराम चौक में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने के चलते ड्राइवर आफताब का चालान काट दिया गया। जिसके विरोध में ड्राइवर चलते ट्रैफिक के आगे लेट गया और खूब हंगामा किया।
विज्ञापन
चालान काटा तो ड्राइव सड़क पर लेट गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी का चालान काटा तो ड्राइव सड़क पर लेट गया। इस दौरान उसने खूब हंगामा किया। वहीं एसपी ट्रैफिक एसके सिंह का कहना है कि ये मामला फिलहाल उनके संज्ञान में नहीं है। मामले को दिखवाया जा रहा है।

विज्ञापन


चलते ट्रैफिक के बीच लेट गया ड्राइवर 
जानकारी के मुताबिक सोमवार को शहर की राजपुर रोड पर दिलाराम चौक में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने के चलते ड्राइवर आफताब का चालान काट दिया गया। जिसके विरोध में ड्राइवर चलते ट्रैफिक के बीच में लेट गया और खूब हंगामा किया।

उसका कहना था कि मकान मालिक ने उसे और उसके परिवार को घर से बाहर निकाल दिया है। इसलिए उसने अपनी बीवी के गहने बेच कर मकान का किराया दिया। उसने कहा कि कल भी मेरा चालान कटा और आज भी कटा, मैं कब तक चालान भरुंगा। और इतना कहकर वह ट्रैफिक के बीच में लेट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें