फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन पर लगा 'ब्रेक': देहरादून से डेढ़ साल बाद शुरू हुई सहारनपुर पैसेंजर पहले दिन ही हुई टर्मिनेट, ये है वजह

Mon, 27 Sep 2021 11:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बता दें कि देहरादून- सहारनपुर पैसेंजर को पिछले साल 22 मार्च को कोरोना संकट शुरू होने के साथ ही रेलवे बोर्ड के निर्देश पर निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संकट के चलते डेढ़ साल बाद शुरू हुए देहरादून- सहारनपुर पैसेंजर के संचालन पर पहले दिन सोमवार को ही ब्रेक लग गया। दून से ट्रेन चली तो उसमें कुल 28 यात्री थे। हरिद्वार पहुंचने तक इनमें से दो ही यात्री बचे। एक यात्री के पास लक्सर का टिकट था और दूसरे के पास सहारनपुर का। यात्री संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने हरिद्वार में ही ट्रेन को टर्मिनेट कर दिया और शाम को रैक वापस देहरादून मंगवा ली। वहीं सहारनपुर नहीं पहुंचने पर इस ट्रेन का वापसी फेरा भी निरस्त कर दिया गया। 

विज्ञापन


बता दें कि देहरादून- सहारनपुर पैसेंजर को पिछले साल 22 मार्च को कोरोना संकट शुरू होने के साथ ही रेलवे बोर्ड के निर्देश पर निरस्त कर दिया गया था। हालांकि बाद में कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होने के बाद देहरादून से संचालित होने वाली ज्यादातर ट्रेनों का संचालन नए सिरे से शुरू कर दिया गया। लेकिन देहरादून - सहारनपुर पैसेंजर का संचालन नहीं हो पाया।

पैसेंजर ट्रेन का संचालन नहीं होने से देहरादून से हरिद्वार, लक्सर, रुड़की, भगवानपुर, सहारनपुर जाने वाले दैनिक यात्रियों को दिक्कतें हो रही थी। आखिरकार यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने पैसेंजर ट्रेन को नए सिरे से संचालित करने का फैसला किया। सोमवार को पहले दिन देहरादून से सिर्फ 28 यात्रियों ने ट्रेन में सफर किया। हरिद्वार के लिए 22, ज्वालापुर के लिए एक, लक्सर के लिए तीन और हर्रावाला के लिए एक यात्री ने टिकट लेकर यात्रा की।   रेलवे अधिकारियों की मानें तो पहले दिन ट्रेन के संचालन से रेलवे को 1010 रुपये की आमदनी हुई। 
विज्ञापन


मेल एक्सप्रेस का किराया लागू होने से कम हुई संख्या 
बता दे कि रेलवे बोर्ड की ओर से सहारनपुर पैसेंजर को मेल एक्सप्रेस की तर्ज पर संचालित किया जा रहा है जिसका न्यूनतम किराया 30 रुपये तक किया गया है। वहीं हरिद्वार के लिए 35 रुपये, लक्सर के लिए 40 रुपये और सहारकनपुर के लिए किराया 60 निर्धारित किया गया है। रेलवे अधिकारियों की माने तो मेल एक्सप्रेस का किराया लागू होने की वजह से यात्रियों की संख्या कम रही।

यात्रियों की संख्या बेहद कम होने के कारण ट्रेन का संचालन बीच में ही निरस्त किया गया। वापसी में ट्रेन सहारनपुर से चलाई ही नहीं गई। यात्रियों से संबंधित तमाम जानकारी मंडल मुख्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन

- सीताराम शंकर,  स्टेशन अधीक्षक 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें