फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: दिल्ली की तर्ज पर 'चकाचक' बनेगी जौलीग्रांट एयरपोर्ट की सड़क

Fri, 16 Jul 2021 10:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अभी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून शहर और ऋषिकेश को जोड़ने वाली सड़क के ज्यादातर हिस्से पर डिवाइडर भी नहीं हैं।
विज्ञापन
सड़क - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जुड़ने वाली सड़कें जल्द ही दिल्ली एयरपोर्ट की तरह सुंदर नजर आएंगी। एयरपोर्ट से जुड़ी सड़कों का एमडीडीए सौंदर्यीकरण करेगा। इसके तहत पहले चरण में भानियावाला से एयरपोर्ट तक करीब छह किमी रोड का सौंदर्यीकरण होना है। इसके बाद अन्य सड़कों पर काम किया जाएगा। 

विज्ञापन


अभी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून शहर और ऋषिकेश को जोड़ने वाली सड़क के ज्यादातर हिस्से पर डिवाइडर भी नहीं हैं। एयरपोर्ट के बाद अलग-अलग हिस्सों में आने-जाने वाले यात्री इन्हीं सड़कों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे शहर के अच्छी या खराब छवि भी बनती है।

इसको देखते हुए एमडीडीए ने एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़कों के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार की है। पहले चरण में भानियावाला से एयरपोर्ट तक सड़क के बीच डिवाइडर बनाया जाएगा और उस पर सुंदर लोहे की रेलिंग लगाई जाएगी। डिवाइडर पर सुंदर सजावटी पौधे लगाए जाएंगे, जो आने-जाने वालों का ध्यान अपनी ओर खींचेंगे। इसके अलावा पत्थरों का डिजाइन भी तैयार किया जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से इसकी लागत का मूल्यांकन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


एमडीडीए के उद्यान अधिकारी आशाराम जोशी ने बताया कि सड़क के सौंदर्यीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी से फाइनल बातचीत हो चुकी है। डिवाइडर और सुरक्षा रेलिंग न होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन और लोग कहीं से भी क्रॉस कर लेते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा कई बार जाम की स्थिति भी पैदा होती है। डिवाइडर बनने और रेलिंग लगने के बाद इससे काफी हद तक बचाव हो सकेगा। 

शहर में भी सुंदर होंगी सड़कें
एमडीडीए एयरपोर्ट के अलावा शहर की सड़कों को सुंदर बनाने के लिए भी कार्य करने जा रहा है। इसके तहत रिस्पना पुल से मोहकमपुर तक डिवाइडर छोटी रेलिंग और बीच में पौधे लगाए जाएंगे। रिस्पना से आईएसबीटी वाली सड़क पर करीब एक किमी तक गमले हटाकर उनकी जगह पौधे लगाए जाएंगे। 

एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़कों को बाहर से आने वाले लोग सबसे पहले देखते हैं। इसलिए उन सड़कों का सुंदर होना जरूरी है। अन्य सड़कों को भी सुंदर और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। अगले कुछ समय में इनके नतीजे दिखने लगेंगे। 
विज्ञापन

- रणवीर चौहान, उपाध्यक्ष, एमडीडीए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें