अंकित कुमार चौधरी निवेदिता को 26 अप्रैल को अपने फ्लैट पर लेकर आया था। उसने पुलिस को बताया कि वह उसके साथ बैठी हुई थी। उसके सिर में दर्द हो रहा था और परेशान भी चल रही थी। अचानक वह नीचे गिर गई।
अंकित ने नीचे जाकर देखा तो उसकी नाक से खून बह रहा था। कुछ देर बाद उसकी सांस भी बंद हो गई। इस बात से वह इतना घबरा गया कि उसे कुछ नहीं सूझा तो वह कार में लेकर किमाड़ी मार्ग जा पहुंचा। यहां उसने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और खाई में धकेल दिया।
जनवरी में पति बताकर लाया था उसे
निवेदिता पहले नेशविला रोड पर स्थित एक पेइंग गेस्ट में रहती थी। जब दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे तो उसने वहां जाकर खुद को निवेदिता का पति बताया और उसे वहां से ले आया। अंकित ने उसे जाखन में एक पेइंग गेस्ट सुविधा में ठहराया। वहां से अक्सर वह एक-दूसरे के पास आते जाते रहते थे।
मामले में अभी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद और भी कई बातें सामने आ सकती हैं। प्राथमिक पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
- सरिता डोभाल, एसपी सिटी