फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: दिसंबर के पहले हफ्ते में हो सकता है मसूरी में टनल निर्माण कार्य का शिलान्यास

Wed, 24 Nov 2021 09:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मसूरी में 837 करोड़ रुपये की लागत से करीब 4.5 किलोमीटर लंबी टनल बनने से मसूरी नगर के साथ राज्य में पर्यटन विकास की संभावनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
टनल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों की रानी मसूरी में 700 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली करीब 4.5 किलोमीटर लंबी टनल के निर्माण कार्य का शिलान्यास दिसंबर के प्रथम सप्ताह में हो सकता है। इस संबंध में प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उनसे अनुरोध किया। इस पर गडकरी ने उन्हें आश्वस्त किया है। 

विज्ञापन


मसूरी: स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन, लेकिन पहाड़ों की रानी में लगे कूड़े के ढेर बयां कर रहे अलग ही तस्वीर

जोशी ने कहा कि मसूरी में 837 करोड़ रुपये की लागत से करीब 4.5 किलोमीटर लंबी टनल बनने से मसूरी नगर के साथ राज्य में पर्यटन विकास की संभावनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मसूरी नगर को दिया गया यह अमूल्य उपहार न सिर्फ मसूरी नगर, बल्कि उत्तरकाशी जिले के निवासियों के लिए भी नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टनल के दिसंबर माह में शिलान्यास किए जाने के लिए काबीना मंत्री को आश्वस्त किया है। उन्होंने इसके लिए तैयारियां करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। टनल और कनेक्टिंग रोड की कुल लंबाई 9.6 किलोमीटर रहेगी।

मसूरी को मिलेगी जाम से राहत
मसूरी शहर में टनल निर्माण से आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल जाएगा। पर्यटन सीजन के दौरान मसूरी में सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम की ही होती है।
विज्ञापन


वर्षों से हो रही थी कोशिश
मसूरी टनल बनाने के लिए पिछले कई सालों से प्रदेश में सत्तारूढ़ सरकारों ने प्रयास किए, लेकिन कामयाबी वर्तमान भाजपा सरकार में मिली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टनल निर्माण के लिए सैद्धांतिक सहमति दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें