लोगों ने मृतक की पहचान विजय लोक कालोनी बालावाला निवासी जयराम के बेटे शेर सिंह (42) के रूप में की। पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद बताया कि शेर सिंह शराब के नशे में ट्रेन के आगे कूद गया था।
देहरादून के रायपुर के बालावाला क्षेत्र में एक व्यक्ति चलती ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रायपुर एसओ मनमोहन नेगी ने बताया कि बीती रात साढ़े 11 बजे बालावाला पुलिस चौकी को सूचना मिली कि विजय लोक कॉलोनी रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है।
बालावाला और हर्रावाला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने मृतक की पहचान विजय लोक कालोनी बालावाला निवासी जयराम के बेटे शेर सिंह (42) के रूप में की। पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद बताया कि शेर सिंह शराब के नशे में ट्रेन के आगे कूद गया था। एसओ ने कहा कि पुलिस परिजनों से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।