फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: कोलूखेत टोल टैक्स के पास खाई में गिरा दिल्ली का युवक, SDRF ने सकुशल बचाया

Sun, 20 Nov 2022 05:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

रेस्क्यू टीम के मुख्य आरक्षी विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ के जवान तुरंत रस्सों के सहारे खाई में उतरे और युवक को वहां से बाहर निकाला।
विज्ञापन
युवक को बचाते एसडीआरएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में मसूरी रोड पर कोलूखेत में टोल टैक्स के पास दिल्ली का एक युवक खाई में गिर गया। लोगों ने आनन फानन इसकी सूचना सिटी कंट्रोल रूम को दी। वहां से एसडीआरएफ को हादसे की जानकारी दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो युवक विपुल पुत्र पन्ना लाल निवासी जनकपुरी, नई दिल्ली 100 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। 

विज्ञापन


चार घरों के बुझ गए चिराग: नदी में उतराते बेटों के शवों को देख बदहवास हुए परिजन, नहीं थम रहे आंसू, तस्वीरें
विज्ञापन


रेस्क्यू टीम के मुख्य आरक्षी विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ के जवान तुरंत रस्सों के सहारे खाई में उतरे और युवक को वहां से बाहर निकाला। इसके बाद टीम ने युवक को एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। डाक्टरों का कहना है कि युवक की हालत अब ठीक है। टीम का कहना है कि हादसा कैसे और कब हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें