फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : एमडीडीए सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर सस्पेंड, खुद ले लिए असीमित अधिकार, वीसी ने बिठाई जांच 

Wed, 02 Sep 2020 01:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
एमडीडीए - फोटो : File Photo
विज्ञापन

एमडीडीए वीसी रणवीर चौहान ने मंगलवार को सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर संजीवन सूंठा को सस्पेंड कर दिया। सूंठा ने नक्शा पास करने वाले सॉफ्टवेयर पर खुद असीमित अधिकार ले लिए थे, जिसके लिए वो अधिकृत नहीं थे। इस पर सॉफ्टवेयर उपलब्ध करा रही कंपनी ने वीसी से शिकायत की। शिकायत सही पाए जाने पर सूंठा को सस्पेंड कर ज्वाइंट सेक्रेट्री मीनाक्षी पटवाल के दफ्तर से अटैच कर दिया गया है। वहीं ज्वाइंट सेक्रेट्री हरी गिरी को मामले की जांच सौंपी गई है, जो 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देंगे। 

विज्ञापन


एमडीडीए में नक्शा पास करने का सॉफ्टवेयर उपलब्ध करा रही कंपनी सीएसआईआई ने कुछ दिन पूर्व वीसी रणवीर चौहान से इस मामले की शिकायत की थी। जिसमें बताया कि सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन होने के नाते वे केवल टेक्निकल सपोर्ट देने के लिए अधिकृत हैं लेकिन उन्होंने खुद का सुपर एडमिन का अकाउंट बनाया हुआ है। उनके पास किसी भी नक्शे को किसी को अधिकृत करने या उसे हटाने का भी अधिकार है जबकि यह अधिकार केवल वीसी के पास होते हैं। इसके अलावा भी उन्होंने तमाम वह अधिकार लिए हुए हैं, जो नियमानुसार सिर्फ वीसी के पास होने चाहिए। 

शिकायत पर वीसी ने नोटिस जारी कर सूंठा से जवाब मांगा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर मंगलवार को उनको सस्पेंड कर दिया गया। रणवीर चौहान ने बताया कि सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर का काम केवल टेक्निकल सपोर्ट देना है। उनको किसी को फाइल असाइन करने और किसी फाइल को अप्रूव या रिजेक्ट करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच ज्वाइंट सेक्रेटरी हरी गिरी को सौंपी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर सूंठा के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एक साल से चल रहा था खेल 

सीएसआईआई कंपनी के अनुसार नया सॉफ्टवेयर लागू होने के बाद से ही सूंठा सुपर एडमिन बने हुए थे। करीब एक साल से उनके पास नक्शे से जुड़े असीमित अधिकार थे। वो किसी भी नक्शे को अप्रूव या रिजेक्ट करने और उसे री-असाइन भी कर सकते थे, जबकि वो ऐसा करने के लिए भी अधिकृत नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें