फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज: छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर पांच घंटे मोबाइल टावर पर चढ़े रहे दो छात्र नेता

Wed, 17 Nov 2021 09:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

पांच घंटे से अधिक समय के बाद में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से 20 नवंबर को वार्ता कराने के आश्वासन पर छात्र मान गए।
विज्ञापन
टावर पर चढ़े छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की घोषणा और आयु सीमा दो साल बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र संगठनों ने डीएवी पीजी कॉलेज के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। उसके बाद छात्र कॉलेज गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए और राज्य सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, इस बीच दो छात्र नेता समीप ही स्थित मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गए। जिन्हें उतारने के लिए कॉलेज प्रबंधन के साथ ही पुलिस और प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


उत्तराखंड: यूकेपीएससी जेई भर्ती जारी करने की मांग को लेकर युवाओं का सीएम आवास कूच, पुलिस ने किया अरेस्ट

पांच घंटे से अधिक समय के बाद में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से 20 नवंबर को वार्ता कराने के आश्वासन पर छात्र मान गए। दोनों छात्रों को पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की मदद से नीचे उतारकर स्वास्थ्य जांच के लिए राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


दोनों छात्र का स्वास्थ्य ठीक बताया गया। दिनभर चले घटनाक्रम से छात्र-छात्राएं डीएवी कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं कर पाए। जिससे कक्षाओं का संचालन नहीं हो पाया। वहीं, शहर के अन्य महाविद्यालयों में भी बुधवार को दोनों मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन हुए। 

बुधवार सुबह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एनएसयूआई, सत्यम शिवम, आर्यन और अन्य छात्र संगठनों से जुड़े छात्र नेता डीएवी कॉलेज पहुंचे। छात्र नेताओं ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। उसके बाद धीरे-धीरे वहां अन्य छात्र भी पहुंचे और धरना प्रदर्शन भी शामिल हुए। लगभग 100 से अधिक छात्र धरने प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन

आश्वासन न मिलने तक धरने पर अड़े रहे

थोड़ी देर बाद वहां पहुंचे कॉलेज प्रबंधन, पुलिस और प्रशासन से जुड़े अधिकारी छात्र नेताओं को धरना प्रदर्शन करने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह ठोस आश्वासन न मिलने तक धरने पर अड़े रहे। इसी बीच लगभग 12 बजे दो छात्र नेता मनमोहन और आकिब अहमद समीप ही स्थित मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गए। सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, संजय कनौजिया समेत अन्य नेता भी वहां पहुंचे और जिलाधिकारी से इस संबंध में वार्ता की। 

सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एसपी सिटी सरिता डोभाल, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना, मुख्य नियंता डॉ. अतुल सिंह, इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट और करनपुर चौकी प्रभारी दीपक रावत भी धरनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को टावर से उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह ठोस आश्वासन मिलने तक अड़े रहे। शाम लगभग पांच बजे छात्र नेताओं की मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी से वार्ता हुई। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से इस संबंध में 20 नवंबर को मुलाकात कराने के आश्वासन पर छात्र नेता धरना प्रदर्शन स्थगित करने को तैयार हो गए। जिसके साथ ही दोनों छात्र नेताओं को भी टावर से उतारा गया। 

सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने बताया कि छात्र नेताओं की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया है। प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं में सुमित कुमार, उदित थपलियाल, नमन शर्मा, शोएब अहमद आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें