फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सम्मेलन में बोले सीएम धामी, इकोनॉमी और ईकोलॉजी में संतुलन बनाए रखने पर काम कर रही सरकार

Thu, 17 Nov 2022 10:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी में फेडरेशन ऑफ इंडियन जियो साइंसेज एसोसिएशन की ओर से आयोजित  तृतीय त्रैवार्षिक सम्मेलन को सीएम धामी ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : एएनआई फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय और इसका भू वैज्ञानिक महत्व देश-दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इकोनॉमी और ईकोलॉजी में संतुलन बनाए रखने के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है। हाइड्रो पावर की दृष्टि से भी हिमालय हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। राज्य में हाइड्रो पावर और पर्यटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। इन पर भी काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी में फेडरेशन ऑफ इंडियन जियो साइंसेज एसोसिएशन की ओर से आयोजित  तृतीय त्रैवार्षिक सम्मेलन को सीएम धामी ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गहराई से अध्ययन किया जाए तो पता चलेगा कि हिमालय का भूविज्ञान हमारे विकास का सतत माध्यम है। उत्तराखंड प्राकृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। हमारी प्राकृतिक संपदा और जैव विविधता विशिष्ट है। देश की जलवायु गुणवत्ता सुधारने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में हिमालय का विशेष महत्व है। 

Uttarakhand: सड़क पर चोटिल लड़कों को देख सीएम ने रुकवाया अपना काफिला, हालचाल जान पायलट कार से भेजा अस्पताल
विज्ञापन


उत्तराखंड भूस्खलन, एवलांच, भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के लिहाजा से बेहद संवेदनशील है। इनसे जानमाल का कम से कम नुकसान हो, इसके लिए क्या प्रभावी प्रयास हो सकते हैं इस बारे में वैज्ञानिकों को अधिक शोध करने की जरूरत है। सम्मेलन में इस विषय पर भी मंथन होना चाहिए। सीएम धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश हर क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। ज्ञान, विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य हो रहे हैं। देश प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग कर वैकल्पिक ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों पर कार्य कर रहा है। 
विज्ञापन


वाडिया के निदेशक की पुस्तक का विमोचन 
अधिवेशन में सीएम धामी ने फेडरेशन ऑफ इंडियन जियो साइंसेज एसोसिएशन की ओर से सतत विकास के लिए भविष्य में किए जाने वाले प्रयासों पर आधारित पुस्तक और वाडिया के निदेशक डॉ. कालाचॉंद सांई की पुस्तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफ जियो साइंटिस्ट का विमोचन किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. वीपी डिमरी, वाडिया के निदेशक डॉ. कालाचॉंद सांई आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें