विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्व की भांति शीतकालीन सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय की सभी तैयारियां पूरी हैं। हमें उम्मीद है कि पक्ष व विपक्ष के सहयोग से सत्र अच्छा चलेगा।
29 नवंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय की तैयारियां पूरी हो चुकी है। पक्ष-विपक्ष के विधायकों से अब तक 500 से अधिक सवाल मिले हैं। सरकार की ओर से सत्र में कई विधेयक व अध्यादेश भी सदन पटल रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्व की भांति शीतकालीन सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय की सभी तैयारियां पूरी हैं। हमें उम्मीद है कि पक्ष व विपक्ष के सहयोग से सत्र अच्छा चलेगा। विधानसभा को अब तक विधायकों से 500 से अधिक सवाल मिले हैं।
सभी विधायक अपने क्षेत्र से संबंधित मुद्दे सरकार तक पहुंचाएंगे। स्पीकर ने कहा कि गैरसैंण में ठंड अधिक होने के कारण शीतकालीन सत्र को देहरादून में आयोजित किया जा रहा है। हमारा प्रयास रहेगा कि अगला सत्र गैरसैंण में होगा।
उधर, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि शीतकालीन सत्र पांच दिसंबर तक चलेगा। सत्र में अनुपूरक बजट के साथ ही विधायी कार्य होने से सत्र महत्वपूर्ण है। सरकार की ओर से विधेयक व अध्यादेश भी सदन में पेश किये जाएंगे।