- देहरादून-किमाड़ी-लम्बीधार-होलोक कंपनी गार्डन मोटर मार्ग, देहरादून-मसूरी राज्यमार्ग संख्या-एक में दिलाराम चौक से कुठालगेट मार्ग, राजपुर से कुठालगेट मोटर मार्ग और हाथीबड़कला-मालसी मोटर मार्ग व स्नोव्यू-झड़ीपानी बार्लोगंज मसूरी मोटर मार्ग सुधार के कार्य का लोकार्पण।
- सहस्त्रधारा-चामासारी मोटर मार्ग का डामरीकरण, कालीदास रोड पुनर्गठन सीवरेज योजना, 3.23 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के मसूरी विधानसभा क्षेत्रांतर्गत सड़कों का निर्माण कार्य व अनारवाला पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषणाएं
- धोरणखास, जाखन, सालावाला, आर्यनगर, डोभालवाला, विजय कालोनी सहित बिलासपुर काडली, जैतनवाला व मंसदावाला में सड़कों का पुनर्निर्माण व सुधारीकरण।
- विजय कॉलोनी, पथरिया पीर, नीलकण्ठ विहार, इंदिरा कालोनी चुक्खूवाला क्षेत्र में सीवर लाइन, सिगली-हल्दूवाला (संतला देवी), भितरली व मसंदावाला में झील का निर्माण।
- सालावाला में न्यू कैंट रोड से सालावाला की ओर जाने वाले मार्ग पर पुल निर्माण। ग्राम पंचायत रिखोली के सोलाह गांव में विद्युतीकरण कार्य।
- सरोना न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत पांच किमी आंतरिक सीसी सड़कों व पुश्तों का निर्माण। ग्राम पंचायत चामासारी में बनेगा पशु सेवा केंद्र।
- ग्राम पंचायत चामासारी के तल्यानीगाड गांव के लिए राजपुर टोल से सिमयाना तक चार किमी सड़क का निर्माण। ग्राम पंचायत सेरागांव के सिलकोटी में पुल निर्माण।
- ग्राम पंचायत सरोना के छोटी छमरोली से डोमकोट तक चार किमी सड़क निर्माण। ग्राम पंचायत सिल्ला के शेरा-सिल्ला-डबराना गढ़-बुरासखंडा तक 10 किमी सड़क निर्माण।
- ग्राम पंचायत सिल्ला के शेरा, भूमिसरो काडद, काणीगाड आदि क्षेत्रों में होंगे बाढ़ सुरक्षा कार्य। सहस्त्रधारा नहर के भूमिगत भाग में बिछेगी आरसीसी पाइप। जिला पंचायत चंद्रोटी में पांच किलोमीटर आंतरिक सड़कों व पुश्तों का होगा निर्माण।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली और उत्तराखंड में बहुत अंतर है। यहां की भौगोलिक परिस्थितियां बहुत अलग हैं। यहां पर जो पले बढ़े हैं वह भलीभांति जानते हैं कि भाजपा सरकार में यहां कार्य हुआ है। पलायन रोकने और रोजगार के साधन बढ़ाने की दिशा में भाजपा सरकार पहले से ही कार्य कर रही है। जनसभा के बाद मीडिया द्वारा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हल्द्वानी में दिए बयान कि उनकी पार्टी सत्ता में आते ही उत्तराखंड में रोजगार और पलायन मंत्रालय का गठन करेगी से संबंधित सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री धामी ने यह बात कही।
रोजगार कार्ड बांटने वाले ही बेरोजगार हो गए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा युवाओं को रोजगार देने के लिए तमाम कार्य करती आई है। कुछ लोग चुनाव के समय सिर्फ कोरी घोषणाएं कर लोगों को बरगलाने का काम करते हैं। धामी ने कहा कि पिछले चुनाव के समय भी कुछ लोगों ने कुछ ऐसी ही घोषणाएं की थीं। चुनाव से ऐन पहले युवाओं को रोजगार कार्ड बांटे गए। स्थिति यह हुई कि रोजगार कार्ड बांटने वाले ही बेरोजगार हो गए।