केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने उठाया सेवा का लाभ
अल्मोड़ा से देहरादून के लिए शुरू की गई हेलिकॉप्टर सेवा के शुभारंभ पर कई यात्री देहरादून पहुंचे, जबकि वापस अल्मोड़ा जाने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी सेवा का लाभ उठाया। सेवा का संचालन पवन हंस लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है। जिसमें एक समय में 11 यात्री यात्रा कर सकते हैं। प्रति यात्री किराया 4989 रुपये है।
ये रहे मौजूद
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, यूकाडा की सीईओ सोनिका, जबकि वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडेय भी जुड़े।