Dehradun News: सुबह त्यागी रोड़ स्थित बालाजी होटल से सूचना मिली कि एक युवक होटल के कमरे में ठहरा है। सफाई के लिए दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पौड़ी के युवक ने दून के होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह होटल की सफाई करने कर्मचारी पहुंचा तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजे को तोड़ा गया तो युवक फंदे से लटका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह त्यागी रोड़ स्थित बालाजी होटल से सूचना मिली कि एक युवक होटल के कमरे में ठहरा है। सफाई के लिए दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवक फांसी पर लटका मिला। मृतक की पहचान 20 वर्षीय सौरभ कुमार निवासी चवोलिया, जिला पौड़ी के रूप में हुई। युवक ने मंगलवार को होटल में कमरा लिया था। वह रुड़की में रहकर पढ़ाई करता था।